एपीओ शिफ्टिंग पर फूटा आक्रोश

जमशेदपुर : टाटानगर एपीओ कार्यालय को चक्रधरपुर शिफ्ट करने के विरोध में बुधवार को मेंस यूनियन के नेतृत्व में ओबीसी, एएलआरएसए, एससी-एसटी एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल और रिटायर कर्मचारी संघ के नेता-सदस्यों ने प्रदर्शन किया. इस मौके पर आयोजित सभा में एएलएआरएसए के पारस कुमार, ओबीसी के सागर प्रसाद, रिटायर कर्मचारी एसोसिएशन के पाल बाबू समेत […]

जमशेदपुर : टाटानगर एपीओ कार्यालय को चक्रधरपुर शिफ्ट करने के विरोध में बुधवार को मेंस यूनियन के नेतृत्व में ओबीसी, एएलआरएसए, एससी-एसटी एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल और रिटायर कर्मचारी संघ के नेता-सदस्यों ने प्रदर्शन किया. इस मौके पर आयोजित सभा में एएलएआरएसए के पारस कुमार, ओबीसी के सागर प्रसाद, रिटायर कर्मचारी एसोसिएशन के पाल बाबू समेत अन्य नेताओं ने रेल प्रबंधक के निर्णय को गलत बताते हुए यूनियन की लड़ाई को मिलकर अंजाम तक पहुंचाने की बात कही.

प्रदर्शन में रेलकर्मियों की संख्या से उत्साहित मेंस यूनियन के उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा ने कहा कि अब किसी भी हाल में कार्यालय को दूसरी जगह नहीं जाने दिया जायेगा. इसके लिए हर जरूरी पहल की जायेगी. मेंस यूनियन के मंडल संयोजक जवाहरलाल ने कहा कि यूनियन इस लड़ाई को मुकाम तब पहुंचायेगी. प्रदर्शन के बाद डीआरएम छत्रपाल सिंह से मेंस यूनियन के प्रतिनिधियों ने शिवजी शर्मा की अगुवाई में मुलाकात की और उन्हें रेलकर्मियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए समाधान निकालने का अनुरोध किया. प्रदर्शन में एमके सिंह, बीके ठाकुर, आनंद प्रसाद, बाबू राव, आरएन सिंह, संजय, एके सिंह सहित आदित्यपुर व टाटा के कई रेल कर्मचारी शामिल थे.
टाटानगर में नियुक्त होगा कल्याण निरीक्षक : टाटानगर व चक्रधरपुर सहित चार स्टेशनों पर रेलवे कल्याण निरीक्षक नियुक्त करेगा. इनके नियुक्त होने से रेल कर्मचारियों को कार्मिक विभाग से जुड़े कार्यों के लिए चक्रधरपुर मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. डीआरएम छत्रशाल सिंह के आदेश पर बंडामुंडा, डांगुवापोसी रेल खंड में भी कल्याण निरीक्षक की नियुक्ति तैयारी शुरू कर दी गयी है. इससे रेलकर्मी विभाग स्तर पर शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान टाटानगर, चक्रधरपुर, बंडामुंडा व डांगुवापोसी में करा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >