जमशेदपुर : हार्ट अटैक से 10 वीं की छात्रा की मौत

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल मानगो में पढ़नेवाली 10वीं की छात्रा की मौत हो गयी. स्कूल कैंपस में ही हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई. रोज की तरह ही अनुशा मंगलवार को भी तय समय पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल पहुंची थी. सारा कुछ सामान्य था. 4 घंटी पढ़ाई करने के बाद टिफिन […]

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल मानगो में पढ़नेवाली 10वीं की छात्रा की मौत हो गयी. स्कूल कैंपस में ही हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई. रोज की तरह ही अनुशा मंगलवार को भी तय समय पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल पहुंची थी.
सारा कुछ सामान्य था. 4 घंटी पढ़ाई करने के बाद टिफिन में वह क्लास रूम से बाहर निकली. टिफिन किया अौर जब घंटी लगी तो वापस क्लास में जाने लगी. लेकिन इसी बीच उसे अचानक पसीना आने लगा अौर उसे चक्कर आने लगा. उसके पांव लड़खड़ाने लगे.
जिसके पाठ सहपाठियों ने प्रिंसिपल अलका सिन्हा व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाअों को इसकी जानकारी दी. तत्काल उसे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाअों ने उठा कर नर्सिंग होम ले जाने के लिए निकले. जहां डॉ मस्सी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >