दिसंबर से शुरू होगा अपना घर का काम

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का अपना घर का सपना साकार करने के लिए जुस्को प्रबंधन दिसंबर माह तक घेराबंदी का काम शुरू कर देगा. यह बातें जुस्को के एमडी तरुण डागा ने कहीं. श्री डागा शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. एमडी का पदभार ग्रहण करने के […]

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का अपना घर का सपना साकार करने के लिए जुस्को प्रबंधन दिसंबर माह तक घेराबंदी का काम शुरू कर देगा. यह बातें जुस्को के एमडी तरुण डागा ने कहीं. श्री डागा शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. एमडी का पदभार ग्रहण करने के बाद यूनियन ऑफिस पहुंचे श्री डागा का अध्यक्ष आर रवि प्रसाद की पूरी टीम ने अभिनंदन किया. इस दौरान श्री डागा ने यूनियन के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया.

इससे पूर्व उन्होंने वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बैठक के दौरान महामंत्री सतीश सिंह ने जानना चाहा कि कर्मचारियों का अपना घर का सपना कब तक साकार होगा. इसके जवाब में तरुण डागा ने उक्त बातें कहीं. यूनियन ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम को सही समय पर पूरा करने के लिए जुस्को को साधुवाद दिया.

क्वार्टरों की रिपेयरिंग समयबद्ध तरीके से होगी : यूनियन के सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय ने क्वार्टरों के मेंटेनेंस का मुद्दा उठाया. इस पर जुस्को एमडी ने कहा कि क्वार्टरों की रिपेयरिंग समयबद्ध तरीके से होगी. सड़कों की व्यवस्था पर सहायक सचिव कमलेश सिंह ने सवाल किया. इस पर एमडी ने कहा कि इस्टर्न कोरिडोर को लेकर जो योजना है,
उस पर सरकार के साथ बातचीत हो रही है.
उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह के सवाल का जवाब देते हुए तरुण डागा ने कहा कि जुस्को को और बेहतर बनाने की कोशिश होगी.
टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों से मिले जुस्को एमडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >