सेंदरा: नहीं हुई निगरानी, हुआ शिकार

पटमदा: दलमा के बाघरो व कांटारांझा जंगल में सेंदरा पर्व के दौरान शुक्रवार को आधा दर्जन सूअर, खरगोश, सांप, वन मुरगी आदि जंगली जानवरों का शिकार किया गया. विभिन्न गांव के सैकड़ों सेंदरा वीर गुरुवार की सुबह पारंपरिक हथियार के साथ दलमा के नीचे पहुंचे. यहां पहले पहाड़ी देवी देवताओं की पूजा की. शुक्रवार शाम […]

पटमदा: दलमा के बाघरो व कांटारांझा जंगल में सेंदरा पर्व के दौरान शुक्रवार को आधा दर्जन सूअर, खरगोश, सांप, वन मुरगी आदि जंगली जानवरों का शिकार किया गया.

विभिन्न गांव के सैकड़ों सेंदरा वीर गुरुवार की सुबह पारंपरिक हथियार के साथ दलमा के नीचे पहुंचे. यहां पहले पहाड़ी देवी देवताओं की पूजा की. शुक्रवार शाम पर्व मना कर खुशी-खुशी अपने घर वापस लौटे.

नहीं दिखे वन अधिकारी
दलमा के बाघरो व कांटारांझा जंगल में सेंदरा पर्व के दौरान वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं दिखे. हालांकि यूको विकास समिति के सदस्यों ने गांवों में बैठक कर बंदूक, जाल-फांस आदि ले जाने पर मनाही की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >