Jamshedpur news.
मानगो नगर निगम की ओर से रविवार को नौ जगहों पर लगाये गये विशेष कैंप में 107 लोगों ने टैेक्स जमा किया. इससे नगर निगम को तीन लाख 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. आम जनता की सुविधा के लिए अब हर रविवार को नगर निगम के विभिन्न इलाकों में विशेष कैंप लगाया जायेगा. इस दौरान लोग होल्डिंग टैक्स, जलकर और ट्रेड लाइसेंस बना या रिन्यू करा सकते हैं. अभियान के पहले दिन नगर निगम की ओर से रविवार को सहारा सिटी, आस्था स्पेस टाउन, विजया ग्रीन अर्थ, आस्था स्पेस टाउन, सुंदर गार्डन, पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स, घरौंदा एन्क्लेव, क्रिसेंट टावर सहित कुल नौ जगहों पर कैंप लगाया गया. नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने कहा कि आम जनता नगर निगम या कैंप में आकर अपनी सुविधानुसार बकाये होल्डिंग, जलकर या ट्रेड लाइसेंस बना या रिन्यू करा सकते हैं और झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के अंतर्गत दंड के भागी होने से बच सकते हैं.जांच अभियान के दौरान पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
निगम की ओर आने वाले समय में विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा. औचक जांच के दौरान पानी का अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. मानगो निगम क्षेत्र में कई ऐसे घर हैं, जो अब भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करते. वहीं दुकानें बिना ट्रेड लाइसेंस के ही कारोबार चला रहे हैं. इन सबका विभाग द्वारा गहन सर्वे की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
