रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
JAC 10th Board 2026: झारखंड के रामगढ़ जिले में इस वर्ष जैक की परीक्षा के परिणाम छात्राओं का दबदबा रहा. टॉप-10 में आठ स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया. युएच स्कूल बरियातू गोला की मिल्पा कुमारी 490 अंक के साथ जिला टॉपर बनीं. मांडू और गोला प्रखंड के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में मजबूत उपस्थिति दर्ज की. छात्रों ने तीसरा, पांचवा, नौवा और दशवां स्थान प्राप्त किया.
टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा
दूसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया, जिनमें सुप्रिया कुमारी पब्लिक हाई स्कूल कुजू और रिया कुमारी पवन क्रुश हाई स्कूल भुरकुंडा शामिल हैं. तीसरे स्थान पर सत्येंद्र कुमार, डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल रामगढ़ रहे. चौथे स्थान पर सत्यम कुमारी, युएच स्कूल दिगवार मांडू ने स्थान प्राप्त किया. पांचवें स्थान पर दो विद्यार्थियों ने जगह बनायी, जिनमें विष्णु मुंडा और दीपु कुमारी, दोनों एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला से हैं. छठे स्थान पर ईशा कुमारी, यू प्लस टू उच्च विद्यालय उदलू मांडू रहीं. सातवें स्थान पर स्वाती कुमारी, टेकलाल महतो हाई स्कूल सुगिया मांडू ने स्थान प्राप्त किया. आठवें स्थान पर दो विद्यार्थी रहे, जिनमें शिखा कुमारी, एमजी हाई स्कूल देवरिया भुरकुंडा और खुशबू कुमारी, किसान मजदूर हाई स्कूल बलसगरा शामिल हैं. नौवें स्थान पर जय कुमार, एसएस प्लस टू हाई स्कूल मांडू रहे, जबकि दसवें स्थान पर पंकज महतो, एसएस हाई स्कूल गोला ने स्थान प्राप्त किया.
रामगढ़ जिले में टाॅप-10 विद्यार्थी
स्थान विद्यार्थी नंबर स्कूल
- पहला मिल्पा कुमारी 490 , युएच स्कूल बरियातू गोला
- दूसरा सुप्रिया कुमारी 482 , पब्लिक हाई स्कूल कुजू
- दूसरा रिया कुमारी 482 , पवन क्रुश हाई स्कूल भुरकुंडा
- तीसरा सत्येंद्र कुमार 480 ,डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल रामगढ़
- चौथा सत्यम कुमारी 479, युएच स्कूल दिगवार मांडू
- पांचवां विष्णु मुंडा 478 , एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला
- पांचवां दीपु कुमारी 478 , एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला
- छठा ईशा कुमारी 477 , यु प्लस टू उच्च विद्यालय उदलू, मांडू
- सातवां स्वाती कुमारी 476 , टेकलाल महतो हाई स्कूल सुगिया, मांडू
- आठवां शिखा कुमारी 475 , एमजी हाई स्कूल देवरिया भुरकुंडा
- आठवां खुशबू कुमारी 475 , किसान मजदूर हाई स्कूल बलसगरा
- नौवा जय कुमार 474 , एसएस प्लस टू हाई स्कूल मांडू
- दशवां पंकज महतो 473 , एसएस हाई स्कूल गोला
इसे भी पढ़ें: जैक मैट्रिक परीक्षा परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें: पलामू के चक की बेटी प्रीति ने रच दिया इतिहास, जैक 10वीं बोर्ड में झारखंड में आठवां स्थान
