कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

कलाद्वार गांव का युवक पिंटू कुमार पिता पुनीत रविदास और सूरज कुमार पिता मुकुल भुइयां दोनों कालाद्वार निवासी को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया.

इचाक.

कलाद्वार गांव का युवक पिंटू कुमार पिता पुनीत रविदास और सूरज कुमार पिता मुकुल भुइयां दोनों कालाद्वार निवासी को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महेंद्र कुमार दास पिता लालो राम व सूरज कुमार के बीच तीन दिन पूर्व विवाद होने के कारण आपसी उलझन के दौरान सूरज कुमार ने महेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी. इस बात को लेकर ग्रामीणों द्वारा पहल की जा रही थी. सूचना पाने के बाद इचाक पुलिस पहुंची व कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. इसके बाद महेंद्र कुमार दास के आवेदन पर इचाक थाना में मामला दर्ज करते हुए दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >