इंडिया गठबंधन कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बाजार रोड स्थित इंडिया गठबंधन कार्यालय में बैठक हुई.

10 बरकट्ठा 1 में – कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक जानकी यादव व अन्य. बरकट्ठा. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बाजार रोड स्थित इंडिया गठबंधन कार्यालय में बैठक हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव मौजूद थे. बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी, साथ ही बरकट्ठा प्रखंड में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के आगमन के लिए स्थल चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि कोडरमा लोकसभा के प्रत्याशी विनोद सिंह की जीत होना तय है. जिसे हमलोगों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करना है. इस बार का लोकसभा चुनाव चुनाव नहीं बल्कि यह हम सबों के लिए चुनौती है जिसे हम सब स्वीकार कर चुके हैं. इस अवसर पर बैठक में संयोजक भुनेश्वर केवट, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, कुदुश अंसारी, बासुदेव महतो, कलीम खान, मनोहर चौधरी, दर्शन सोनी, शेर मोहमद, असमत अली, यूसुफ अंसारी, प्रमोद पासवान, उत्तिम महतो, महेंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, दिलीप चौधरी समेत संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >