केरेडारी. केरेडारी के जोरदाग में चंद्रगुप्त सीसीएल परियोजना का काम वार्ता के बाद शुरू हो गया. मांगों के लेकर पूर्वी पेटो, पचड़ा, बकरू, सिजवा, नौवाखाप, जोरदाग, चट्टी बरियातू के हजारों की संख्या में रैयत चार दिनों से आंदोलनरत थे. वार्ता में चंद्रगुप्त सीसीएल कंपनी के आरएस यादव, अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल एवं बड़कागांव डीएसपी शामिल थे. वहीं रैयतों की ओर से प्रमुख सुनीता देवी, पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, नरेश यादव, सुनील साव, संतोष महतो, खिरोधर साव, प्रेमरंजन पासवान समेत अन्य शामिल हुए. वार्ता में कंपनी से तत्काल 150 लोगों को रोजगार देने, गैरमजरूआ जमीन का सत्यापन कर नौकरी देने समेत 13 मांगें की गयीं. इसमें कंपनी की ओर से सात मांगों को पूरा करने का वादा किया गया. 18 अप्रैल को उपायुक्त ने त्रिपक्षीय वार्ता करने का आश्वासन दिया है.
वार्ता के बाद चंद्रगुप्त परियोजना में काम शुरू
मांगों को लेकर आंदोलन पर थे रैयत
