हजारीबाग. फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन हजारीबाग की बैठक जिला परिसदन भवन के सभाकक्ष में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की. संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए. राज्य स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इसमें झारखंड के 24 जिलों से करीब 25 हजार डीलर एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य भाग लेंगे. मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव विश्वभर बसु होंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्य समिति का चयन किया गया. शहरी क्षेत्र में अर्चना सिन्हा, भोला सिंह, दिनेश यादव, कुंवर साव, धनेश्वर महतो, गोविंद गोप, मनोहर राम, अनुपम सिंह, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर पांडेय, कैलाश यादव, चंदन कुमार, दिलीप पासवान आदि का चयन किया गया. सम्मेलन 18 मई 2026 को हजारीबाग के मुंद्रिका कुंज में होगा. बैठक में टेकोचंद महतो, अशोक चंद्रवंशी, रामेश्वर राम, बालेश्वर प्रसाद, शंभु पांडेय, उमेश पांडेय, राम कृष्ण दुबे, डोमन पांडेय, नंदलाल तिवारी, राहुल गुप्ता, केदार यादव, कैलाश यादव, अरुण कुमार सिंह, विजय मेहता, राम प्रकाश वर्मा, प्रदीप देव, मो इरशाद, सुखदेव साव, केदार यादव, कुमोद दास एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.
फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का सम्मेलन 18 मई को
24 जिलों से करीब 25 हजार डीलर और स्वयं सहायता समूह के सदस्य होंगे शामिल
