खेलकूद के साथ मना महिला दिवस

प्रतिभागी सम्मानित

इचाक. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मुक्ति संस्था ने हदारी मैदान में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम किया. इस दौरान महिलाओं के बीच फुटबॉल मैच, 100 मीटर दौड़, कुर्सी रेस, आटा गूंथो प्रतियोगिता करायी गयी. समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने पुरस्कार वितरण किया. उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की. संस्था की सचिव देवयानी वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान एवं रोजगार मिलने से घर-परिवार एवं समाज के पुरुष को भी सम्मान मिलता है. मुखिया निशु कुमारी ने कहा कि हम महिलाएं अवसर को खोने नहीं देंगीं. अपने पंचायत की सभी लड़कियों, महिलाओं को शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा, खेल के क्षेत्र में अवसर देने का कार्य करेंगी. उपमुखिया सजमा खातून, वर्क विद डिग्निटी फाउंडेशन की ज़रीना खातून, उपमुखिया भिखनी देवी, वार्ड सदस्य पूनम देवी, सहायिका उर्मिला देवी, सहिया रेशमी देवी ने संस्था की उपलब्धियां बतायीं. आयोजन में लीला कुमारी, शांता सांगा, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुनगुन कुमारी, रिंकी देवी, प्रेरणा कुमारी, विनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, ज्योति सिन्हा, पार्वती देवी, पूनम देवी, निशु निशा, श्रुति प्रसाद की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >