हजारीबाग. सिंदूर गांव निवासी बबिता देवी नौ दिनों से लापता हैं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इससे परिवार के लोग परेशान हैं. इस संबंध में बबिता देवी के पति प्रदीप कुमार ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन कराने की गुहार लगायी है.
आवेदन में प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनकी पत्नी नौ सितंबर को दिन के करीब 11 बजे घर से निकली थीं. इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने सगे-संबंधियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. पत्नी के लापता होने से बच्चे भी परेशान हैं.
आवेदन में यह भी बताया गया है कि बबिता देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. पति ने पुलिस प्रशासन से उनकी तलाश कर जल्द बरामद करने की गुहार लगायी है.
