प्रभात खबर परिचर्चा : वार्ड आठ में बुनियादी सुविधाओं का संकट, पानी-बिजली व सफाई पर उठे सवाल

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है

हजारीबाग. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. प्रभात खबर की ओर से आयोजित परिचर्चा में वार्डवासियों ने पानी की कमी, नियमित सफाई नहीं होने, जलजमाव, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और बिजली कटौती जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. गर्मी और ठंड, दोनों मौसम में पेयजल संकट बना रहता है, जबकि नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है. वार्डवाशियों ने तालाब व सड़क निर्माण जैसे कार्यों में भी पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए.वार्डवासियों ने निगम प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है. मो अमन ने कहा कि वार्ड में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है. कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. इससे लोगों को बीमारी का खतरा बना रहता है. मंसूर आलम ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या है. आसपास गंदगी फैली रहती है. उन्होंने चिंता जतायी कि मोहल्ले के कुछ बच्चे नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है. रेहान राजा ने कहा कि नालियों में पानी भर जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. कचरा उठाव नियमित नहीं होने से स्थिति और खराब हो रही है. मौसम बदलने पर भी पानी की समस्या कम नहीं होती. जमील अहमद ने बताया कि पानी की कमी के साथ-साथ बिजली कटौती भी बड़ी समस्या है. गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक है, जिससे लोग परेशान हैं. शमशाद अली ने तालाब और सड़क निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेंडर तो निकलता है, लेकिन काम धरातल पर नजर नहीं आता. उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >