मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-एक के साथ विधानसभा स्तरीय बैठक

हजारीबाग के मांडू विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-1 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानिए पूरी जानकारी।

हजारीबाग. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत चल रहे गणना (इनुमरेशन) चरण को सफल बनाने के लिए शनिवार को 24-मांडू विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण व संग्रहण, पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा मृत, स्थानांतरित एवं अपात्र मतदाताओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलए-1 से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जिसके लिए सभी संबंधित पक्षों का समन्वित प्रयास आवश्यक है.बैठक में बीएलए-1 को गणना चरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही किसी भी प्रकार की त्रुटि या समस्या होने पर तत्काल संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को सूचित करने को कहा गया. बैठक में उपस्थित सभी बीएलए-एक ने पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >