विष्णुगुढ़ के किशोर ने मुंबई में की आत्महत्या

घर से भागकर गया था, होटल में करता था काम

विष्णुगढ़. प्रखंड के एक किशोर की मौत न्यू मुंबई के बेलापुर में हो गयी. बताया जा रहा है कि वह एक माह पहले घर से भागकर मजदूरी करने मुंबई गया था. वह वहां न्यू मुंबई के बेलापुर में एक मिनी होटल में काम कर रहा था. रोज की तरह एक जुलाई की सुबह उसने घर में टेलीफोन से बातचीत की. इसके कुछ देर बाद कमरा बंद कर फांसी लगा ली. इसकी सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य के साथ मृतक का भाई मुंबई गया व शव को गुरुवार को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया.

मैसेज वायरल करनेवाले पंचायत सचिव पर केस दर्ज

कटकमसांडी. पंचायत सचिव रामअवतार प्रसाद द्वारा अपनी हथेली पर आत्महत्या करने जैसा शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बीडीओ पूजा कुमारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. जिसमें कहा गया है कि पंचायत सचिव रामअवतार प्रसाद प्रतिदिन शराब पीकर कार्यालय पहुंचते हैं और सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं. उन्हें कई बार समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है. दो जून को भी शराब के नशे में चेंबर में पहुंचकर हॉट टॉक किया. जब उन्हें बाद में आने की बात कही, तो उन्होंने अपनी हथेली पर आत्महत्या करने से संबंधित मैसेज प्रखंड कार्यालय के ग्रुप में वायरल कर दिया. इसकी सूचना जिला के वरीय अधिकारियों को भी दी गयी है. इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >