चुरचू. झारखंड महिला उत्थान तथा सामाजिक सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में लारा में पर्यावरण संरक्षण और जंगल बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें फोरेस्टर मुकेश कुमार, विभाग की टीम तथा स्थानीय महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए. झारखंड महिला उत्थान की सचिव नीलम बेसरा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जंगलों के महत्व के प्रति जागरूक करना और संरक्षण के लिए प्रेरित करना था. फोरेस्टर मुकेश कुमार ने कहा कि जंगल हमारे जीवन का आधार हैं. वे न केवल हमें स्वच्छ हवा और जल प्रदान करते हैं, बल्कि वन्य जीवों का घर भी हैं. जंगल जलवायु संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कटाई, आगजनी और अतिक्रमण के कारण जंगल तेजी से समाप्त हो रहे हैं. जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पढ़ रहा है. अभियान के तहत जागरूकता शपथ ली गयी. फूलकुमारी तिग्गा और बिंदेश्वर महतो ने कहा कि जंगल को बचाना हम सबका कर्तव्य है. झारखंड महिला उत्थान के विकास टुडू ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जंगल संरक्षण के लिए जोड़ा जा सके. मौके पर चिंता तिग्गा, कविता कुमारी, आशीष बेसरा, अनिल बेसरा, प्रिया कुमारी, आशा टुडू व अन्य मौजूद थे.
ग्रामीणों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
जंगलों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक
