कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर चेकिंग के क्रम में मिली सफलता

बरही. बरही पुलिस ने एक कार (जेएच01एएन-9854) से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नये जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार की रात की गयी. सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जायी जा रही है. इस सूचना पर जीटी रोड में बिलोतिया मोड़ पर वाहन जांच शुरू की गयी. इसी दौरान पहुंची उक्त कार को रोक कर जांच की गयी. जिसमें विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अवैध शराब मिली. कार सहित शराब को जब्त कर लिया गया है. बरामद शराब में किंगफिशर 650 एमएल का 180 केन, गॉडफादर बियर की छह पेटी में 120 केन, गॉडफादर 500 एमएल की 192 केन, रॉयल स्टैग 180 एमएल की 96 पीस, आइकोनिक व्हाइट 180 एमएल की 96 पीस, बी-7 के 180 एमएल की 48 बोतल व रॉयल चैलेंजर 180 एमएल की 96 बोतल शामिल है. मामले में ग्राम खोड़ाहर निवासी अजीत कुमार (पिता अशोक सिंह) व हरला निवासी नंदकिशोर कुमार (पिता मेगन राम) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >