डीएवी में महात्मा हंसराज की जयंती मनी

हवन में शामिल हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में सोमवार को महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गयी. मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज के जीवन, उनके त्याग, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित नाट्य की प्रस्तुति दी. संस्कृत शिक्षक नित्यानंद पांडेय ने हवन कराया. जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए. प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन निस्वार्थ सेवा, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है.

तैलिक साहू महासभा की कमेटी का विस्तार

बरही. अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बरही अनुमंडल अध्यक्ष अमित साहू ने अनुमंडलीय कमेटी का विस्तार किया है. उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र साहू (चौपारण), राजेश साहू (महुआबाद), विकास गुप्ता (सिंघरावा), भीम साव (पदमा), मुनेश्वर साहू (पवई, चौपारण), महासचिव पद पर बीरबल साव (बेला), राजदेव गुप्ता (रसोइया धमना, बरही), दीपक गुप्ता (सिंघरावा), सचिव पद पर युगल साव (चौपारण), राजू साव (डेबो), मोहन साहू (डेबो) व अनुज साव (बरही) को मनोनीत किया है. इसके अलावा चौपारण प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद साव, बरही प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश साव व पदमा प्रखंड अध्यक्ष राजेश गुप्ता को बनाया है. सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >