जलमीनार निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया आवेदन

प्राक्कलन के अनुसार पाइप बिछाने के लिए गहरा नहीं किया जा रहा है. इससे पाईप कभी भी टूट सकता है. सरकार द्वारा हर घर में पानी पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बेडम में लगाए जा रहे सोलर जलमीनार में भारी अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने टाटीझरिया बीडीओ शाइनी तिग्गा से की है. बीडीओ को दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि बेडम में लगाए जा रहे जलमीनार का फाउंडेशन गलत तरीके से दिया जा रहा है. यही कारण है कि टावर सही तरीके से नहीं बैठ रहा है. ठेकेदार द्वारा टावर नहीं बैठने पर उसे गैस कटर और हथौडा का इस्तेमाल कर जबरन बैठाया जा रहा है.

प्राक्कलन के अनुसार पाइप बिछाने के लिए गहरा नहीं किया जा रहा है. इससे पाईप कभी भी टूट सकता है. सरकार द्वारा हर घर में पानी पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है.वह संवेदक व विभाग की लापरवाही के कारण अधूरा रह जायेगा. इसके लिए ग्रामीणों ने बीडीओ से जलमीनार निर्माण कार्य का जांच-पडताल कर कार्यवाही करने और निर्माण कार्य में सुधार लाए जाने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >