..धान बीज लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

टीझरिया के एनएच-522 थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया

टाटीझरिया. टाटीझरिया के एनएच-522 थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. धान का बीज लदा 407 वाहन (जेएच 01 बीएच 5342) डेमोटांड हजारीबाग से विष्णुगढ़ जा रहा था, जब अचानक वाहन का डाला चेचिस इंजन से अलग होकर पलट गया. इस दुर्घटना में एडिसन पब्लिक स्कूल टाटीझरिया की दसवीं कक्षा की छात्रा वीणा कुमारी, निवासी होलंग, पिता दिलीप प्रसाद, के पैर में चोट आयी, जबकि वाहन चालक इटखोरी निवासी शिबू कुमार यादव को चेहरे पर चोट लगी. गनीमत रही कि सामने से आ रहे स्कूल वाहन का चालक सतर्क था और उसने 407 वाहन को अनियंत्रित होते देख सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना के चलते सड़क पर धान के बीज की बोरियां बिखर गयीं. स्थानीय लोग और टाटीझरिया पुलिस तत्काल राहत कार्य में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >