बरही. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. घटना मंगलवार को ओल्ड जीटी रोड पर दिन में करीब 11 बजे अस्पताल के पास हुई. मृतक की पहचान ग्राम गुड़ियो निवासी मुकेश यादव (45 वर्ष, पिता जगदीश यादव) के रूप में हुई है. मुकेश यादव बाइक से राजू सिंह के साथ ग्राम गुड़िओ से बरही बाजार जा रहे थे. बाइक राजू सिंह चला रहे थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजू सिंह को मामूली चोटें आयी है. मुकेश यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत
बरही में ओल्ड जीटी रोड पर दुर्घटना
