दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

डाडीकला पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

बड़कागांव. डाडीकला पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि डाडीकला ओपी प्रभारी पिंटू कुमार को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि चेपाकला-हुदुवा जंगल मार्ग पर दो युवक हथियार के बल पर लोगों को डरा धमका कर लूटपाट कर रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने मो राजा (पिता मो कलाम, ग्राम कनकी डाडी) के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा बरामद किया. वहीं मो संजर हुसैन उर्फ संजर (पिता नियामत अली ग्राम डाडीकला) के पास से एक कारतूस मिला. मौके पर से पुलिस ने एक बाइक (जेएच02 बीटी-7310) भी जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़कागांव थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हजारीबाग जेल भेज दिया गया. छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार उरांव, हवलदार दुखन राम, हवलदार जगदीश गोप सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चेन छीनी

हजारीबाग. कनहरी रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से चेन छिनतई कर फरार हो गये. इस संबंध में स्वाति कुमारी के पति संजय कुमार ने कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि रविवार को शाम करीब 4:30 बजे स्वाति अपने आंगन में लगे पौधे को देख रही थी. इसी क्रम में एक बाइक में सवार दो अपराधी आये और गले की चेन छीन कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >