तालाब में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

कटकमदाग के नावाडीह गांव की घटना

हजारीबाग. जिले में रविवार को पानी में डूबने की दो घटना हुई. पहली घटना में दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि दूसरी घटना में कुआं में गिरी युवती को अग्निशमन विभाग के लोगों ने बचा लिया गया. पहली घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की है. जहां दो वर्षीय विहान भुइयां (पिता विशाल भुइयां) की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर तालाब है. बच्चा खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया और पानी में डूब गया. पता चलने पर बच्चे को तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं कोर्रा थाना क्षेत्र के धीरेनपुरी सदानंद रोड स्थित एक कुआं में एक युवती गिर गयी. जानकारी के अनुसार युवती फूल तोड़ रही थी. उसी दौरान असंतुलित होकर कुआं में गिर पड़ी. इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गयी. अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को कुआं से बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >