10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

दो एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त

इचाक. पुलिस ने रविवार को इचाक मोड़ के समीप छापामारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनमें दिगंबर कुमार (पिता विजय महतो) एवं दीपक कुमार (पिता परमेश्वर महतो) ग्राम, कारीमाटी निवासी शामिल हैं. इनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर एवं दो एंड्राइड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है. छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार कर थे. दल में एएसआइ बिरसा टूटी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया. दिगंबर कुमार के विरुद्ध रामगढ़, रजरप्पा, महुआटांड़, बोकारो, अनगड़ा एवं बोकारो स्टील थाना में पांच मामले दर्ज हैं. सभी थाना पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.

पीटीसी चौक से जिला परिषद पार्क तक अतिक्रमण हटा

हजारीबाग. शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. निगम की टीम बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरी. सड़क के दोनों ओर लगी अस्थायी दुकानों, झोपड़ीनुमा होटलों व गुमटी को तोड़ा गया. यह कार्रवाई नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर पीटीसी चौक, जिला परिषद चौक, डीवीसी चौक व जिला परिषद पार्क तक की गयी. अभियान में नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे. कहा गया कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी. जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. निगम प्रशासन ने चेतावनी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >