नफरत का जवाब प्रेम से देना ही सच्चा धर्म है : प्राचार्य विजय मसीह

कटकमदाग प्रखंड में ईसाई धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ गुड फ्राइडे मनाया.

प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी- कटकमदाग प्रखंड में ईसाई धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ गुड फ्राइडे मनाया. इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने नजदीकी गिरजाघरों में पहुंचकर विशेष प्रार्थना की. पवित्र बाइबल का पाठ किया. गिरजाघरों में ईसा मसीह को दी गयी यातनाओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गयीं. जिसे देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे. प्रार्थना सभाओं में बताया गया कि अपार पीड़ा और अत्याचार सहने के बावजूद प्रभु ईसा मसीह ने मानवता को क्षमा, प्रेम और सत्य का संदेश दिया. उन्होंने अपने सतानेवालों को भी क्षमा कर यह सिखाया कि नफरत का जवाब प्रेम से देना ही सच्चा धर्म है. प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के प्रिंसिपल सह इतिहास शिक्षक एवं ईसाई धर्म के जानकार विजय मसीह ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने दुनिया को यह सीख दी कि हमें पापियों से नहीं, बल्कि पाप से घृणा करनी चाहिए. उन्होंने सभी लोगों को सच्चाई, प्रेम और क्षमाशीलता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. गुड फ्राइडे का यह पावन दिन मानवता के लिए त्याग, बलिदान और करुणा का प्रतीक है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रेम और सत्य के रास्ते पर चलकर ही एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >