पूर्व जिला अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी गयी

हजारीबाग में पासवा के पूर्व जिला अध्यक्ष और शिक्षाविद् विपिन कुमार के निधन पर पासवा परिवार ने दी श्रद्धांजलि। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

हजारीबाग. पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के पूर्व हजारीबाग जिला अध्यक्ष एवं आईजीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक, शिक्षाविद् विपिन कुमार के आकस्मिक निधन पर पासवा परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

इस अवसर पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि विपिन कुमार निजी विद्यालयों के सशक्त प्रतिनिधि थे. उन्होंने निजी विद्यालयों की समस्याओं और शिक्षकों के मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाया. उनके संगठन के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सदैव याद किया जायेगा. श्रद्धांजलि सभा में उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, जिला अध्यक्ष मिंकू प्रसाद, मेघाली सेन गुप्ता, उमेश प्रसाद मेहता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >