पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष को श्रद्धांजलि

हजारीबाग में पासवा के पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित। आलोक कुमार दूबे ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया।

हजारीबाग: पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के पूर्व हजारीबाग जिला अध्यक्ष एवं आईजीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक, शिक्षाविद् विपिन कुमार के आकस्मिक निधन पर पासवा परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

इस अवसर पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि विपिन कुमार निजी विद्यालयों के सशक्त प्रतिनिधि थे. उन्होंने निजी विद्यालयों की समस्याओं और शिक्षकों के मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाया. उनके संगठन के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सदैव याद किया जाएगा.श्रद्धांजलि सभा में उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, जिला अध्यक्ष मिंकू प्रसाद, मेघाली सेन गुप्ता, उमेश प्रसाद मेहता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >