सीएफ कार्यालय परिसर में गिरा पेड़, परिवार बाल-बाल बचा

हजारीबाग के सीएफ कार्यालय परिसर में शनिवार को एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि सरकारी आवास में रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है।

सरकारी आवास के समीप हुई घटना, जर्जर पेड़ों की छंटाई की मांग हजारीबाग. शहर स्थित वन विभाग के सीएफ कार्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सरकारी आवास में रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया. सीएफ कार्यालय में सहायक लिपिक सूर्य देव राम ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी बलिया देवी, पुत्री प्रभा कुमारी, बहू इशिका कुमारी और एक वर्षीय पोता घर में मौजूद थे. तेज आवाज सुनते ही सभी सुरक्षित बाहर निकल आये. पेड़ गिरने से मकान के आसपास क्षति हुई, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी. उन्होंने कहा कि पेड़ कुछ फीट इधर-उधर गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिसर में जर्जर और पुराने पेड़ों की नियमित जांच तथा समय पर छंटाई कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >