हजारीबाग. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए 18 से 20 सितंबर तक शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया. मनीष कुमार ने पहली बार रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की.
इसके बाद रविकांत सिंह, सरयू कुमार, दीपक कुमार, अनुज कुमार, सुनील कुमार, हरेंद्र दास, विनय कुमार सिंह, साहिल, इंद्रदेव कुमार, सुजीत कुमार और बीकू कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया. शिविर के दौरान एक मरीज को ए नेगेटिव रक्त की जरूरत पड़ी, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं था. मनीष कुमार ने रक्तदान कर मरीज की मदद की.
अध्यक्ष निर्मल जैन ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. एसोसिएशन के अनुसार, 24 सितंबर को यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज और 29 सितंबर को बाडम बाजार जैन धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा.
