पुलिसकर्मी को धमकी, आरोपी न्यायिक हिरासत में

पदमा पुलिस की कार्रवाई

पदमा. ड्यूटी के दौरान पुलिस के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में पदमा पुलिस ने जीहू गांव निवासी गोविंद मेहता को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गोविंद मेहता पूर्व में जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. साथ ही कई बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके हैं. ओपी प्रभारी ने बताया कि बीती रात गश्ती के दौरान गोविंद मेहता ने पुलिस पदाधिकारी को फोन किया. पदाधिकारी ने व्यस्त रहने के कारण पहली बार में फोन नहीं उठाया. दुबारा फोन आने के बाद जब पदाधिकारी ने फोन उठाया, तो आरोपी ने उन्हें गाली देते हुए धमकी दी. गश्ती दल के पास पहुंच कर मारपीट पर उतारू हो गया. इसके बाद पुलिस आरोपी को थाना ले आयी. मोबाइल जब्त कर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पदमा ओपी में पूर्व में एक आपराधिक मामला भी लंबित है.

अलग-अलग कांड के दो वारंटी गिरफ्तार

कटकमसांडी. कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग कांड के दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसमें कलीम मियां (पिता हनीफ मियां) ग्राम डांड व भुनेश्वर तुरी (पिता मनु तुरी), ग्राम उलांज थाना कटकमसांडी शामिल हैं. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि दोनों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था. दोनों कई दिनों से फरार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >