6हैज27में- शोभायात्रा में शामिल लोग 6हैज28में- शोभायात्रा में आर्ष कन्या गुरूकुल की छात्राएं हजारीबाग. आर्ष कन्या गुरुकुल हजारीबाग की ओर से रविवार को रामनवमी शौर्य शोभायात्रा निकाली गयी. गुरुकुल की कन्याएं घोड़े में सवार होकर चल रही थी. शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों में घुमा. सभी पारंपरिक वेशभूषा, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य झांकियों के साथ निकली. शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुज़री. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, विनोद कुशवाहा, सच्चिदानंद पांडेय, सुजीत नागवाल, भीम कुमार सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभायी. कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य ने नेताओं को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा आर्ष कन्या गुरुकुल न केवल नारी शिक्षा को सशक्त बना रहा है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. ऐसे संस्थान आधुनिकता के इस युग में हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती प्रदान कर रही है. नोट बॉक्स में लेना है 6हैज24में- बंगीय बारोवारी दुर्गा स्थान में पूजा करते श्रद्धालु 6हैज25में-बिहारी दुर्गा समिति स्थान में पूजा अर्चना करते 6हैज्26में- बसंती दुर्गा समिति बड़ा शिव मंदिर ओकनी में पूजा करते विभिन्न हनुमान मंदिरों व दुर्गा स्थानों में पूजा अर्चना हजारीबाग. शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों व दुर्गा स्थानों में रामनवमी पूजा हुआ. श्रद्धालु सुबह से ही पूजा स्थानों में पहुंचकर पूजा की. बाडम बाजार स्थित महावीर मंदिर में श्रद्धालु कतार में खड़े होकर पूजा अर्चना की. बंगीय बारोबारी दुर्गा स्थान में आचार्य ने पूजा करायी. इसके अलावा बिहारी दुर्गा स्थान, बसंती दुर्गा पूजा समिति बड़ा शिव मंदिर ओकनी, शिव शक्ति संगठन नूरा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
