बस से उतरने के दौरान गिरने से छात्रा की मौत

जिनगा चौकै के पास बस से उतरने के दौरान गिरने कारण छात्रा की मौत हो गयी. घटना 28 जुलाई की दोपहर की है.

दारू.

जिनगा चौकै के पास बस से उतरने के दौरान गिरने कारण छात्रा की मौत हो गयी. घटना 28 जुलाई की दोपहर की है. मृतका शीतल कुमार 16 वर्ष पिता प्रकाश यादव जिनगा गांव के रहनेवाली है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका शीतल इंटर की छात्रा थी. वह हजारीबाग शहर से ट्युशन पढकर शब्बी बस से वापस घर लौट रही थी. जिनगा चौक पर छात्रा के उतरने के लिये बस रूकी. छात्रा के उतरने के पहले बस तेज गति से बढा दिया. जिससे छात्रा बस से नीचे गिर गयी और गंभीर चोट लगा. परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल ले गये. छात्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका अपने घर की बडी पुत्री थी. वह पढाई मे तेज थी. मृतका के पिता प्रकाश यादव ने थाना मे आवेदन देकर बस मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस घटना से जिनगा गांव मे मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >