बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी लोगों को कोरोना से बचाव के संदेश

बड़कागांव के बादम में मुखिया दीपक दास के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए लोगों को संदेश दिया गया.

बड़कागांव के बादम में मुखिया दीपक दास के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए लोगों को संदेश दिया गया. इस नुक्कड़ नाटक में स्वयं मुखिया दीपक दास और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा खान, शांति समिति के सदस्य गौतम वर्मा ,सांसद प्रतिनिधि नरेश शाह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार वर्मा, अशोक गुप्ता, नुक्कड़ करके करोना से बचाव के लिए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा.

इन जन प्रतिनिधियों ने माइक लगाकर लोगो से अपील की कि बादम गांव को करोना मुक्त बनाने के लिए है कोई भी अपरिचित आदमी को गांव में घुसने ना दे. वगैर किसी ठोस कारण के घर से बाहर ना निकले. कोई भी शराब ना बनाएं. ना ही पिलाए. साबुन का इस्तेमाल करें. लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें. ताश खेलना और राशन दुकान में भीड़ करना वर्जित है. जो भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा उन पर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा.

पंचायत के इन जनप्रतिनिधियों ने ताश खेलने वाले लोगों को खदेड़ा और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >