बरही. संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती रविवार को अंबेडकर नगर बाराटांड़ में मनायी गयी. मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों व कर्मों से प्रेम, भाईचारे व समानता की मजबूत नींव रखी. ऊंच-नीच व जातीय भेदभाव के विरुद्ध वंचित वर्ग को जागृत करने की ऐतिहासिक भूमिका निभायी. उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में एकता, समरसता व सामाजिक न्याय की भावना मजबूत की जा सकती है. संचालन अजय कुमार रविदास ने किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, पूर्व जिप सदस्य संतोष रविदास, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनोज रविदास, उपाध्यक्ष अजय रविदास, सचिव अनुज रविदास, कोषाध्यक्ष मनोज रविदास, उपसचिव मुकेश रविदास, उप कोषाध्यक्ष गुड्डू रविदास, महासचिव सिकंदर रविदास, संजय रविदास, नारायण दास, शरण दास, कृष्ण मोहन दास, वीरेंद्र कुमार, रवि विजय रविदास, विनय रविदास, उमेश रविदास, दिनेश रविदास, पंकज कुमार, निलेश रविदास, अनिल रविदास, सचिन यादव, सिकंदर प्रसाद, विमला देवी, पुतला देवी, मीरा देवी, लीलावती देवी उपस्थित थे.
संत रविदास के आदर्श ही समाज में एकता का आधार : मनोज यादव

संत रविदास के आदर्श ही समाज में एकता का आधार : मनोज यादव
Copied link
संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती अंबेडकर नगर बाराटांड़ में मनायी गयी