कंचनपुर पंचायत की पेयजल व्यवस्था देखने पहुंचे बिहार के मुखिया

राष्ट्रपति से सम्मानित मुखिया पिंकी राणा के सफल मॉडल का अवलोकन

कटकमसांडी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित मुखिया पिंकी राणा के पंचायत में स्वच्छ पेयजल योजना की व्यवस्था और सफल क्रियान्वयन की जानकारी लेने रविवार को बिहार के कई मुखिया कंचनपुर पंचायत पहुंचे. रोहतास, कटिहार, बेगूसराय, गया, पटना, पूर्णिया, जहानाबाद और लखीसराय जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने कंचनपुर पंचायत में नल-जल योजना का अवलोकन किया. इस दौरान ग्रामीणों को मिल रहे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और योजना के सफल क्रियान्वयन की जानकारी मुखिया पिंकी राणा ने दी. मुखियाओं का दल बिहार सरकार के पीएचइडी विभाग द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट के तहत कंचनपुर पहुंचा था. मुखियाओं ने छड़वा डैम के समीप स्थित कंचनपुर काली मंदिर का भी निरीक्षण किया. मौके पर जिप सदस्य मंजू नंदिनी, मनीष ठाकुर, कंचनपुर उप मुखिया प्रकाश कुशवाहा, गदोखर मुखिया नारायण साव, लुपुंग मुखिया दिलीप पासवान उपस्थित थे.

अखाड़ों के बीच लाठी वितरण किया

चौपारण. जीटी रोड स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में रविवार को लाठी वितरण समारोह का आयोजन हुआ. सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज यादव ने रामभक्तों के बीच लाठी का वितरण किया. सांसद ने कहा कि रामनवमी जुलूस में पुरानी परंपराओं का जीवंत करना है. वहीं विधायक ने कहा कि रामभक्त अनुशासन में रहकर त्योहार को मनायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >