पुरुष टीम में बटुका और महिला में लोहरसा टीम ने जीता खिताब

पताल पंचायत स्थित लोहरसा में आयोजित स्व मुरच गंझू फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को हुआ.

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच

केरेडारी.

पताल पंचायत स्थित लोहरसा में आयोजित स्व मुरच गंझू फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को हुआ. पुरुष फाइनल मैच टोकी सूद एफसी बनाम मिलन चौक बटुका के बीच खेला गया. इसमें मिलन चौक बटुका टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में टोकी सूद एफसी को हराकर विजयी बना. वहीं, महिला फाइनल मैच में लोहरसा महिला टीम ने 1-0 से चेलेंग दाग महिला टीम को हराकर मैच जीत लिया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने विजेता व उप विजेता टीम को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर नेहा लकड़ा, नीतू मुंडा, कोलेश्वर गंझु, परमेश्वर महतो, नागेश्वर तुरी, तुलेश्वर राम, रविशंकर जयसवाल, जागेश्वर, मोहन कुमार, दीपक साव, कांशीनाथ महतो, मुकेश मुंडा, कपिल, सीकांत, मंचल, हरि, जगन, विकास, अजय, कालेश्वर बिगन, जागेश्वर, जगमोहन मुंडा, सुरेश मुंडा, राम रतन गंझु, बबलू, मोदर, महेश , मीनू, जगदीश, संजय मुंडा, प्रदीप मुंडा, सिकंदर मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >