हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की नजर

रामनवमी को लेकर प्रशासन ने अखाड़ाधारियों के साथ बैठक

चौपारण. चक्रसार मेला स्थल में शनिवार को रामनवमी को लेकर प्रशासन ने अखाड़ाधारियों के साथ बैठक की. अध्यक्षता सीओ संजय कुमार यादव ने की. इस दौरान प्रखंड प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों ने अखाड़ा समिति के सदस्यों से विधि-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की. एसडीओ जोहन टुडू ने कहा कि रामनवमी आस्था और परंपरा का पर्व है. इसे शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा कि जुलूस के दौरान अफवाह, हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय के अनुसार निकालें. डीजे एवं आपत्तिजनक गीत बजाना मना है. जुलूस में युवा अनुशासन बनाये रखें. अखाड़ाधारियों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का भरोसा दिया. प्रशासन की ओर से बताया गया कि पर्व के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में चक्रसार बजरंग क्लब के अध्यक्ष किशोर सिंह, मुखिया गंदौरी दांगी, जानकी यादव, अरविंद सिन्हा, मो सफाल, बलराम दांगी, जितेंद्र सिंह, महेंद्र नायक, मनोज साव, बुधन साव, डब्ल्यू अंसारी, इंद्रदेव दांगी, चंदन कुमार, राहुल राणा, मंटू दांगी सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >