बहिमर चौक पर जुटीं झांकिया

गंगा आरती आकर्षण

कटकमसांडी. प्रखंड क्षेत्र के बहिमर चौक पर चैत्र रामनवमी सह दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया. जिसमें आसपास के कई गांवों की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मौके पर बहिमर, बरगड्डा, कण्डसार नवादा, डांड़, पिचरी गोसी, हरहद, डंमभा डीह, सारुगारु खुर्द एवं कला गांव से विभिन्न प्रकार की सजीव और मनोहारी झांकियां डीजे के साथ बहिमर चौक पहुंचीं. झांकियों में भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, राम दरबार और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मेले का भरपूर आनंद उठाया. देर रात तक मेला गुलजार रहा. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा. वाराणसी से आये आचार्यों ने गंगा आरती की.

पदमा में झांकी संग निकला भव्य जुलूस

पदमा. पदमा में रामभक्तों ने झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला. पासवान मुहल्ला सहित दो अखाड़े ने झांकी निकाली. गाजे-बाजे और ताशा की धुन पर राम भक्तों का उत्साह चरम पर था. महिला-पुरुष जुलूस में झूमते रहे. एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के गाने पर लोग झूमते हुए पदमा मेन रोड से दुर्गा मंडप परिसर पहुंचे. इस दौरान बीडीओ निधि रजवार, सीओ मोतीलाल हेंब्रम और ओपी प्रभारी संचित कुमार भी रामभक्तों के आग्रह पर भगवान श्री राम के गानों पर हाथों में तलवार लेकर झूमने से खुद को रोक नहीं पाये. पदमा ओपी की पुलिस ओपी प्रभारी के साथ जुलूस में शांति व्यवस्था बनाये रखने में लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >