इचाक : हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में सुनील ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक के बड़े भाई सुरेश ठाकुर और भाभी जसवा देवी शामिल हैं. वहीं, मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा मृतक का भतीजा छोटू ठाकुर घटना के बाद से फरार है.
मकई तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
घटना को लेकर इचाक थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुनील ठाकुर के साथ मारपीट की गयी थी. इसी घटना के बाद उनकी मौत हो गयी.
भाई-भाभी जेल भेजे गये, भतीजे की तलाश में छापेमारी जारी
मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बड़कागांव में मेगा कानूनी सशक्तीकरण शिविर, लाभुकों के बीच 31.74 लाख की परिसंपत्ति वितरित
