सुनील सिन्हा मेमोरियल शूटिंग टूर्नामेंट 20 जून से शुरू

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में तीसरा सुनील सिन्हा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट शूटिंग टूर्नामेंट 20 से 23 जून तक हजारीबाग स्टेडियम स्थित 10 मीटर फायरिंग रेंज में होगा.

400 से अधिक शूटर लेंगे भाग हजारीबाग. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में तीसरा सुनील सिन्हा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट शूटिंग टूर्नामेंट 20 से 23 जून तक हजारीबाग स्टेडियम स्थित 10 मीटर फायरिंग रेंज में होगा. इस वर्ष प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि जिले में शूटिंग खेल के प्रति युवाओं, खासकर लड़कियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है. सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ी राज्य, जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वर्ष कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है. प्रतियोगिता का उदघाटन 20 जून को सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक प्रदीप प्रसाद करेंगे, जबकि 23 जून को समापन समारोह में पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे. प्रतियोगिता में हजारीबाग राइफल क्लब, आकाश शूटिंग क्लब, एनसीसी, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के शूटर भाग लेंगे. एसोसिएशन ने सरकार से आधुनिक शूटिंग रेंज उपलब्ध कराने की मांग भी दोहरायी. प्रेसवार्ता में रिद्धि गुप्ता, रोहित कुमार सिंह, आस्तिक सिंह, बबलू सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >