हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मजबूत हो रहा संगठन : मथुरा महतो

झामुमो का 47वां स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस शनिवार को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में मनाया गया. कार्यक्रम में विधायक मथुरा महतो, अमित महतो, समीर मोहंती, सुखराम उरांव व दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा शामिल हुए. विधायक मथुरा महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्ष से उपजी पार्टी है. इस पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है. वहीं विपक्ष जनता को दिग्भ्रमित करने में लगा है. विष्णुगढ़ की घटना में भी भाजपा ने लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया. रामनवमी में डीजे बंद नहीं होने के कारण हजारीबाग में कई मौते हुई हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष को विधायक दल का नेता सदन में नहीं मिल पाया. झारखंड के लोगों को दिग्भ्रमित करने वाली राजनीति से बचने की जरूरत है.

झारखंड के विकास में अड़तन डाल रहा केंद्र : अमित महतो

विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास में लगातार अड़चन डाल रही है. उन्होंने कहा कि झुकता वही है, जो डरता है. झारखंड का उदय शोषण के खिलाफ हुआ है. हमलोग यहां पर झामुमो का स्थापना दिवस मनाने की रस्म को पूरा करने नहीं आये हैं, बल्कि झामुमो के घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए संकल्प लेंगे. विधायक ने कहा कि सरना कोड, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, खतियान के आधार पर नियोजन को लागू करने के लिए ही झामुमो का उदय हुआ है.

जनता के हर अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगा है झामुमो

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि झामुमो जनता के हर अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगा है. झारखंड के सभी मुखिया को पंचायत का विकास करने के लिए सरकार ने फंड जारी किया है.

स्थानीय नियोजन नीति लागू करने के लिए सरकार कृतसंकल्प

दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने कहा कि जब झारखंड राज्य अलग राज्य नहीं हुआ था, उस समय से इसी जिला स्कूल मैदान से झारखंड आंदोलन की रूपरेखा तय की जाती थी. इसमें स्व गुरुजी शिबू सोरेन, स्व टेकलाल महतो, शिबा महतो, जगन्नाथ महतो सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल रहते थे. उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण, सरना कोड, स्थानीय नीति, नियोजन नीति लागू करने के लिए झामुमो सरकार कृत संकल्प है.

इन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया

कार्यक्रम को जानकी यादव, राजकुमार महतो, विनोद किस्कू, कमल नयन सिंह, विकास राणा, विनोद कुमार, चित्रगुप्त, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, नवीन प्रकाश, नईम राही, निसार अहमद, सतीश दास, रंजीत मेहता, संजय सिंह, सत्येंद्र मेहता, राजेश मेहता, रामकुमार मेहता, लखनलाल महतो, रवि सिंह, कपिलदेव चौधरी, छत्रधारी कुशवाहा, निसार अहमद, मनोहर राम, कुणाल यादव, श्वेता दुबे सहित अन्य ने संबोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने की. संचालन जिला सचिव नीलंकठ महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >