विभागीय समन्वय से योजनाओं में लायें तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में लंबित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिनिधि, हजारीबाग

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों में तेजी आयेगी. उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में जनता दरबार, पीजी पोर्टल सहित स्वास्थ्य, नगर निगम, वन एवं पर्यावरण, भवन निर्माण, समाज कल्याण, विद्युत, कृषि, भू-संरक्षण, पशुपालन, जेएसएलपीएस, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, खेल और सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे.

15 जुलाई तक शुरू करें बोंगा स्वास्थ्य उपकेंद्र

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने बड़कागांव के गोंदलपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में आ रही भूमि संबंधी समस्या का समाधान 15 जुलाई तक करने का निर्देश एसडीओ सदर को दिया. वहीं इचाक प्रखंड के बोंगा स्वास्थ्य उपकेंद्र को भी 15 जुलाई तक शुरू करने को कहा. उन्होंने सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिह्नित करें जमीन

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग को भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. वहीं विद्युत विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली सुविधा उपलब्ध कराने को कहा.

एटीएम-बीटीएम नियुक्ति के लिए जारी करें विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एटीएम और बीटीएम की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंडों में बीज वितरण की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा.

नये गोदाम के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा में नये गोदामों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को गोदामों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.

पेंशन स्वीकृति में सावधानी बरते विभाग

उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग को पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया में सावधानी बरतने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अयोग्य लाभुकों की सूची तैयार करने को कहा.

सभी बीडीओ विद्यालयों का करें नियमित निरीक्षण

उपायुक्त ने सभी बीडीओ को विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >