समाज संगठित होकर आगे बढ़े : ढुल्लू महतो

चौपारण में साहू समाज का दो दिवसीय सामाजिक समागम शुरू

चौपारण. साहू भवन में साहू समाज के दो दिवसीय सामाजिक समागम का उदघाटन शनिवार को सांसद ढुल्लू महतो एवं अरुण साहू ने किया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रेरणास्रोत भामाशाह, महावीर साहू, तिलेश्वर साहू, लक्ष्मी नायक, त्रिभुवन साहू, राम सहाय साव और बालेश्वर साहू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन की शक्ति और सामाजिक उत्थान पर जोर दिया. मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि समाज को अब जागरूक और संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है. मेहनत हम करें और उसका लाभ कोई और ले, यह स्थिति अब स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए. समाज को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के भव्य भवन निर्माण और विकास के प्रयासों में उनका पूरा सहयोग रहेगा. तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि साहू समाज की पहचान मेहनत और ईमानदारी से रही है. युवा शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं. जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकजुटता में है. अधिकार पाने के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है. कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपुसूदन साहू, अर्जुन साहू, सुनील साहू, लाल बहादुर साहू, सीताराम साहू, अशोक गुप्ता, तापेश्वर साहू, मुनेश्वर गुप्ता, राजदेव गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेंद्र साहू, चंद्रभूषण साव, मुखिया मोहन साव, रेखा देवी, सुनीता देवी, राजेश गुप्ता, संजय साव, बंटी साहू, आशीष गुप्ता, गौरी साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे हैं. अध्यक्षता अमित साहू ने की. संचालन बीरबल साव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >