बरकट्ठा: चार विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण, वित्तीय अभिलेखों की हुई जांच

बरकट्ठा प्रखंड के चार विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जांच में कैशबुक और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की समीक्षा की गई।

बरकट्ठा: प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों के वित्तीय अभिलेखों का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के विद्यालय प्रबंधन समिति के लेखों की वैधानिक जांच करनी थी.

अंकेक्षण चार विद्यालय उत्क्रमित मवि बरवां, उमवि बेड़ोकला, उप्रावि बनपुरा और मदरसा शिलाड़ीह शामिल हैं. जांच के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने कैशबुक, पासबुक, वाउचर और रजिस्टर समेत सभी आवश्यक वित्तीय अभिलेख जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, बीपीएम धीरज शर्मा और प्रोजेक्ट फील्ड कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार लाल मौजूद थे. इसके अलावा अंकेक्षण टीम में बीआरपी बलदेव कुमार दास, एफसी मोहम्मद रहमान, प्रधानाध्यापक पवन कुमार, रियाज अंसारी, आदित्य पांडेय तथा बीआरसी कर्मी संजय कुमार, विनय कुमार, आसिफ अली समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >