एसएल ट्रस्ट ने बुढ़वा महादेव मंदिर में बांटी पूजा सामग्री

एसएल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बुढ़वा महादेव स्थित मां वैष्णव मंदिर में पूजा सामग्री वितरण किया.

हजारीबाग.

एसएल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बुढ़वा महादेव स्थित मां वैष्णव मंदिर में पूजा सामग्री वितरण किया. श्रद्धालुओं को दूध, फूल, बेलपत्र, माचिस और अगरबत्ती का वितरण ट्रस्ट के अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने किया. संस्थापक राकेश गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया. अध्यक्ष ने कहा कि दान-पुण्य करने से जीवन में बदलाव आता है. इससे बौद्धिक व समाजिकता भाव का विकास होता है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के लोगों के लिए सुख-शांति की कामना की. मौके पर दिनेश खंडेलवाल, बिभुदा, बटेश्वर मेहता, सुमित सोंधी, माणिक चक्रवर्ती, डॉ भैया असिम, ऋषि कुमार, कमलेश सिंह, राजकिशोर प्रसाद, नग्गा प्रशांत, प्रवीण श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, सचिन कुमार, सुदेश कुमार, प्रिया, पंचरतन लाल गुप्ता, गौतम कुमार, सहदेव कुमार दास, सुहानी कुमारी व अमरेश भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >