बरकट्ठा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुरझुरी में में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्षता मुखिया सुमन कुमार ने की एवं प्रवेक्षक अर्जुन चौधरी के देख रेख आमसभा किया गया.
आमसभा में पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, उपमुखिया प्रतिनिधि सुखदेव यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुंदर यादव एवं अभिभावकों, ग्रामीणों तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समिति गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का अध्यक्ष सिकेंदर कुमार एवं उपाध्यक्ष अनीता देवी का चयन किया गया.
इस अवसर पर शिक्षक तेज नारायण, महेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, राजकुमार चौधरी, सुखदेव यादव, विनोद प्रसाद, मनोज यादव, बबून मियां, शिबू सोरेन, विजय रविदास, संजय यादव, प्रकाश यादव, उमेश कुमार, लालमोहन प्रसाद, सत्तार अंसारी, मुकेश प्रसाद, दुर्गीलाल प्रसाद, रोहित यादव, मुन्ना लाल प्रसाद, खगेंद्र प्रसाद, चंदन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
