शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि दिनकर मिंज का आकस्मिक निधन, चिकित्सकों में शोक

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि दिनकर मिंज का आकस्मिक निधन। चिकित्सा जगत में शोक की लहर, सहकर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निश्चेतना (एनेस्थीसिया) विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि दिनकर मिंज के आकस्मिक निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के कई चिकित्सक रांची के लिए रवाना हो गए.उनके निधन की खबर से अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में गहरा दुख व्याप्त है.

शिशु रोग विभाग के चिकित्सक डॉ क्षितिज आनंद ने बताया कि डॉ मिंज बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे.उनका व्यवहार सभी के प्रति आत्मीय था, जिसके कारण वे सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे. शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि डॉ मिंज अपने कुछ मित्रों के साथ तारापीठ और मसानजोर डैम घूमने गए थे. इसी दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया. असामायिक उनके चले जाने से हम लोगों को काफी दुख है.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजकिशोर ने कहा कि डॉ शशि दिनकर मिंज एक सज्जन और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक थे. उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया. उनके निधन से चिकित्सा जगत ने एक समर्पित चिकित्सक को खो दिया है. डॉ मिंज अपने पीछे पत्नी डॉ रामेश्वरी बैक, जो वर्तमान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, तथा दो बच्चों को छोड़ गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >