रामेश्वर महादेव मंदिर की दूसरा वर्षगांठ मनायी गयी

शहर के बुंदेलनगर स्थित रामेश्वर महादेव शिव मंदिर की दूसरी वर्षगांठ शुक्रवार को मनायी गयी.

हजारीबाग. शहर के बुंदेलनगर स्थित रामेश्वर महादेव शिव मंदिर की दूसरी वर्षगांठ शुक्रवार को मनायी गयी. मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन होने के बाद मंदिर समिति के लोगों ने ओल्ड एज होम में वृद्धों के बीच अल्पाहार वितरण किया गया. अध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में 14 मार्च को भंडारा का आयोजन किया गया है. मौके पर सचिव सुजीत मेहता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, महेंद्र मेहता, बलवंत सिंह, सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह, अनुप कुमार सिंह, करूणा सिंह, संतृप्त गौरव, रविंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, बालेश्वर प्रसाद मेहता, शुभम कुमार सिंह, शंकरदीप सिंह, विक्रम सिंह, पप्पू मेहता, पुरोहित मारकंडे ओझा सहित अन्य शामिल थे. शांति व सौहार्द वातावरण में रामनवमी मनाने का निर्णय इचाक. सार्वजनिक दुर्गा महावीर स्थान मुंगरा मे रामनवमी को लेकर बैठक हुई. जिसमें मंगुरा, करियातपुर, मोकतमा, फ़ुरुका, जमुआरी एवं निचली जमुआरी गांव के लोग शामिल हुए. अध्यक्षता मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता ने की. संचालन सचिव महेश कुमार मेहता ने किया. बैठक में रामनवमी पूजा को शांति व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व से बने कमेटी में कैलाश प्रसाद मेहता अध्यक्ष, महेश कुमार मेहता सचिव और जितेश्वर प्रसाद कोषाध्यक्ष के अलावा सभी पदाधिकारी व सदस्य को यथावत रखा गया. बैठक में कलश स्थापना से लेकर दसवीं तक महावीर स्थान चौक मे नशापन सेवन और शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. मौके पर आरएस शर्मा, छोटन प्रसाद मेहता, बुधन साव, बीरेंद्र शर्मा, हीरेंद्र प्रसाद मेहता, किशोरी प्रसाद मेहता, सूरज नारायण मेहता, वीरेंद्र प्रसाद मेहता, वासुदेव राम, राजेंद्र कुमार रवि वासुदेव गोप, प्रमोद कुमार, रीतलाल साव, भूपेंद्र प्रसाद मेहता, वीरेंद्र मेहता, अजय कुमार सिंह सेमत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >