हजारीबाग में स्कूली वैन चालक को ट्रेलर ने कुचला, मौत

टाटा मैजिक वैन (जेएच02वाई-4939) से चालक स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करता था. मंगलवार की शाम 3.45 बजे छुट्टी के बाद चालक बच्चों को घर छोड़ रहा था

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ एनएच-33 पर स्थित मुकुंदगंज चौक के पास ट्रेलर ने स्कूली वैन चालक मुकेश कुमार को रौंद दिया. चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना शाम 3.45 बजे की है. लोगों ने घटना के बाद कुछ देर तक सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो दलबल के साथ पहुंचे. लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.

बच्चे को घर में छोड़कर वैन के पास लौट रहा था

टाटा मैजिक वैन (जेएच02वाई-4939) से चालक स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम करता था. मंगलवार की शाम 3.45 बजे छुट्टी के बाद चालक बच्चों को घर छोड़ रहा था. मुकुंदगंज के पास एक बच्चा को घर छोड़कर वैन के पास लौट रहा था. इसी क्रम में मार्बल लदा ट्रेलर (आरजे42जीए-1749) ने चालक मुकेश को कुचल दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

Also Read: झारखंड: तेज रफ्तार का कहर, हजारीबाग में तीन अलग-अगल सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल
दुर्घटना के बाद वैन में बैठे बच्चे रोने लगे

प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र ने बताया कि बच्चा को घर छोड़कर चालक अपनी वैन में चढ़ने ही वाला था. इसी क्रम में ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. वैन में बैठे बच्चे घटना को देखते ही रोने-बिलखने लगे. सीमेंट दुकानदार ने तत्काल सभी स्कूली बच्चों को वैन से उतारकर उन्हें चुप कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >