पेंटिंग में सरयू, निबंध में श्वेता प्रथम

डायट में शिक्षक समागम

हजारीबाग. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को शिक्षक समागम हुआ. उदघाटन डीएसइ सह डायट प्रभारी आकाश कुमार ने किया. इसमें सभी 16 प्रखंडों से (कक्षा एक से आठवीं) 192 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे. सभी ने अलग-अलग छह प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इसमें 100 एवं 200 की दौड़, निबंध, गायन, म्यूजिकल चेयर रेस और पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल है. कार्यक्रम के अंत में डीएसइ आकाश कुमार ने सभी को प्रमाणपत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. आयोजन में डायट संकाय सदस्य रंजीत कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार गुप्ता एवं अन्य ने सहयोग किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के चयन को लेकर जजों की एक टीम बनायी गयी थी. प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम : 100 मीटर दौड़ में निर्मला पंडित प्रथम, अनिता तिग्गा द्वितीय एवं विनिता कुमारी तृतीय, पुरुष वर्ग में तुलसी कुमार दास प्रथम, संदीप सिंह द्वितीय और आशुतोष मेहता तृतीय, 200 मीटर दौड़ में नीलू कुमारी प्रथम, सीमा कुमारी द्वितीय और सुनिता कुमारी तृतीय जबकि पुरुष वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, रंजीत खलखो द्वितीय और सुदीप प्रकाश महतो तृतीय स्थान पर रहे. म्यूजिकल चेयर रेस में नाहिद अख्तर प्रथम, उर्मिला देवी द्वितीय और किरणलता तृतीय, गायन में कृष्णा गोप प्रथम, अनिता देवी द्वितीय और सकलदेव पंडित तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में सरयू रविदास प्रथम, नीलम देवी द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. निबंध में श्वेता भारती को प्रथम, बालेश्वर महतो को द्वितीय और प्रभास महतो को तृतीय स्थान मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >